Ayodhya Ram Mandir: बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान, ‘मानसिक गुलामी की ओर ले जाएगा मंदिर...
Ayodhya Ram Mandir: बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान, ‘मानसिक गुलामी की ओर ले जाएगा मंदिर...
Ayodhya Ram Mandir: जब से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही सियासत भी बढ़ती हुई दिख रही है। कुछ नेता इस समय विवादास्पद बयान दे रहे हैं,हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर भी इसी कड़ी में शामिल हैं। उन्होंने एक विवादास्पद बयान में कहा है कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी की ओर ले जा सकता है, और इस संदर्भ में लोगों को अक्षत देने वालों से सतर्क रहना चाहिए, बल्कि वे बाबा साहब की विचारधारा का अनुसरण करने की सिफारिश करते हैं।
डॉ. चंद्रशेखर ने सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में रविवार को डेहरी में कहा कि सावित्री बाई फुले ने देश में महिलाओं और अनुसूचित जाति के बीच शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई थी। उन्होंने कहा कि अब एकलव्य का बेटा अंगूठा दान नहीं देगा। वो जवाब देगा। डॉ. चंद्रशेखर ने महिलाओं से कहा कि वे शिक्षित बनें, संगठित रहें, और संघर्ष करें। उन्होंने बताया कि बिहार में पिछले 1 साल में 5 लाख से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। डॉ. चंद्रशेखर ने आगे कहा कि आज गांव-गांव अक्षत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। क्या इससे आपके बेटे चपरासी से कलेक्टर बन सकते हैं।
इसी बीच राजद के अतरी विधायक अजय सिंह का एक विवादित बयान काफी व्यापक रूप से साझा हो रहा है। इस विवादास्पद वीडियो में अजय सिंह कह रहे हैं कि भाजपा अयोध्या में ब्लास्ट करवा सकती है और पाकिस्तानी आतंकी पर आरोप लगा सकती है। अजय सिंह ने यह बयान नीमचक बथानी में रविवार को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह डर रहे हैं कि भाजपा अयोध्या में इतनी भीड़ इकट्ठा कर रही है, जो अपने ही लोगों में ब्लास्ट करवा सकती है और फिर बाद में यह कह सकती है कि यह पाकिस्तान की ओर से किया गया आतंकवादी हमला है, और मुसलमानों पर आरोप लगा सकती है।
Newsdesk