Swachh Survekshan : स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना इंदौर : सीएम डॉ. मोहन यादव

Swachh Survekshan : स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना इंदौर : सीएम डॉ. मोहन यादव

Swachh Survekshan :  स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना इंदौर : सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपालSwachh Survekshan: इंदौर ने लगातार सातवें बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हुए कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना नाम रखा है। डॉ. मोहन यादव ने इस अद्भुत उपलब्धि के लिए इंदौरवासियों को प्रशंसा भरते हुए कहा, कि इंदौरवासियों ने पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है।

उन्होंने यह व्यक्त किया,कि स्वच्छता में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मैं प्रदेशवासियों और स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रही पूरी टीम को बधाई देता हूं, और मेरी कामना है, कि स्वच्छता के प्रति आपका उत्साह कभी भी कम न हो।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संकल्प लिया है, और मध्यप्रदेश उसे पूरा करने में सदैव समर्थ रहेगा। इस बार विशेषकर यह उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को देश का दूसरा सबसे स्वच्छ प्रदेश चुना गया है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में, इंदौर शहर ने पहला स्थान प्राप्त किया। और मध्यप्रदेश राज्य ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी प्रतिनिधियों, स्वच्छता योद्धाओं और प्रदेश के आठ करोड़ लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वच्छता के संकल्प के साकार करने में योगदान करता रहेगा। एक बार फिर सभी प्रदेशवासियों को बधाई। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया है,कि हमारे स्वच्छता दूतों के समर्पण,नागरिकों के सहयोग, अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के परिणामस्वरूप, मध्यप्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के विभिन्न श्रेणियों में अद्वितीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इस बारे में कहा है कि सभी के संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश ने दूसरे स्थान पर स्वच्छ राज्य का गौरव प्राप्त किया है। इसके साथ ही, इंदौर, भोपाल, महू, अमरकंटक, और बुधनी ने स्वच्छता को अपनी आदत बनाया है, जिससे प्रदेश का मान बढ़ा है।