एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी आई, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया;
Air India Flight Technical Fault: एअर इंडिया की एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी खराबी सामने आई है. अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही फ्लाइट नंबर AI180 को मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात रूप से रोका गया. बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान 17 जून की रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंचा था और इसे रात 2:00 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था.
टेकऑफ से पहले विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई. सुरक्षा कारणों के चलते टेकऑफ में देरी की गई और अंततः सुबह करीब 5:20 बजे यात्रियों को विमान से नीचे उतरने को कहा गया. यात्रियों को बताया गया कि यह निर्णय फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है
सोमवार को भी एअर इंडिया की विमान में आई थी खराबी
इससे पहले, सोमवार को भी एअर इंडिया की हांगकांग से नई दिल्ली जा रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई थी, जिस कारण विमान को उड़ान के दौरान वापस हांगकांग लौटना पड़ा.
news desk MPcg