Central Board of Secondary Education का बड़ा फैसला: मिडिल ईस्ट में कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित

Central Board of Secondary Education का बड़ा फैसला: मिडिल ईस्ट में कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित
Central Board of Secondary Education का बड़ा फैसला: मिडिल ईस्ट में कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने 3 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर-2 में यह अहम निर्णय लिया।

सर्कुलर के अनुसार, 5 मार्च और 6 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं अब तय समय पर नहीं होंगी। यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित CBSE से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 7 मार्च 2026 से प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर 5 मार्च को स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी। हालात सामान्य होने पर आगे की परीक्षाओं पर निर्णय लिया जाएगा।

CBSE ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें। बोर्ड ने संबंधित देशों में भारतीय दूतावासों और दुबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को भी इस निर्णय की सूचना दे दी है।

यह कदम छात्रों की सुरक्षा और सुगम परीक्षा संचालन को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है। मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनज़र CBSE का यह निर्णय लाखों भारतीय छात्रों और उनके परिवारों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।