UP: पीएम मोदी ने वाराणसी में लोगों से बातचीत के दौरान एक महिला को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, जानिए क्यों...
UP: पीएम मोदी ने वाराणसी में लोगों से बातचीत के दौरान एक महिला को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, जानिए क्यों...
UP: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी गए हैं। उन्होंने वाराणसी में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का लोकार्पण किया, इसके बाद संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए, और लोगों से बातचीत की। मोदी ने इस अवसर पर गांव की महिलाओं से भी बातचीत की।
सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने मंच पर भाषण दे रही एक महिला चंदा देवी से बातचीत कर खूब तारीफ की। चंदादेवी नामक इस महिला ने कार्यक्रम में भाषण लिया था, जिस पर पीएम ने कहा कि आप तो बहुत अच्छा भाषण देती हैं, पीएम ने महिला को चुनाव लड़ने का ऑफर देते हुए कहा कि क्या आपने कभी चुनाव लड़ने का नहीं सोचा। इस बात महिला ने जबाव देते हुए कहा कि
हम चुनाव का नहीं सोच रहे और ये सब हम आपसे ही सीखें हैं। महिला ने कहा कि हम आपके सामने खड़े हैं, और आपके सामने बोल रहे हैं, वही गर्व की बात है।
Newsdesk