Bhopal News: वाहन चालकों को जेब करनी पड़ेगी खाली, पार्किंग पर डेढ़ वर्ष बाद फिर निगम वसूलेगा शुल्क
Bhopal News: वाहन चालकों को जेब करनी पड़ेगी खाली, पार्किंग पर डेढ़ वर्ष बाद फिर निगम वसूलेगा शुल्क
Bhopal News : राजधानी में वाहन चालकों के लिए पार्किंग शुल्क में भारी वृद्धि होने वाली है। नगर निगम जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी करेगा, जिसमें प्रीमियम पार्किंग की संख्या बढ़ाने पर शुल्क में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।15 मई 2022 को नगर निगम ने शहर में सभी आन व आफ स्ट्रीट पार्किंग को निशुल्क कर दिया था, लेकिन आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की याचिका के बाद कोर्ट ने एक मुश्त वसूली पर रोक लगा दी थी। अब महापौर परिषद में पार्किंग पर शुल्क की वसूली का प्रस्ताव पारित हो गया है, और जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे।
नगर निगम ने अलग-अलग पैकेजों में पेड पार्किंग टेंडर जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, 35 से अधिक आन और आफ स्ट्रीट पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर शुल्क देना होगा। नए टेंडर्स में शहर में प्रीमियम पार्किंग की संख्या में छह से सात गुना इजाफा किया गया है, जिससे न्यू मार्केट के बाद अन्य क्षेत्रों में भी प्रीमियम पार्किंग उपलब्ध होगी। इसमें सामान्य पार्किंग के मुकाबले तीन गुना ज्यादा शुल्क चुकाना होगा।
नगर निगम ने 13 पैकेजों में नए सिरे से पार्किंग ठेके देने की योजना बनाई है। इसमें 35 स्थानों पर पेड पार्किंग को शुरू करने का प्रस्ताव है। प्रत्येक पैकेज में एक से छह पार्किंग शामिल हैं और एक ही जगह पर प्रीमियम और सामान्य पार्किंग को विभाजित किया गया है। न्यू मार्केट प्रीमियम पार्किंग की फीस निर्धारित की गई है, जो वर्तमान में 30 रुपए घंटा है और एक घंटे से ज्यादा पार्किंग पर 50 रुपए होते हैं।नगर निगम ने आफ स्ट्रीट और आन स्ट्रीट पार्किंग को मुफ्त करने के बाद से अव्यवस्थित पार्किंग के कारण पार्किंग स्थलों में असुरक्षित हो रहा है। कई पार्किंग स्थलों से 100 से ज्यादा दो पहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन नगर निगम ने अब तक सीसीटीवी या चौकीदारों की तैनाती नहीं की है।
Newsdesk