Hemant Soren: ED रिमांड के बाद हेमंत सोरेन भेजे गए जेल
Hemant Soren: ED रिमांड के बाद हेमंत सोरेन भेजे गए जेल
Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पहले उन्हें पीएमएलए कोर्ट के सामने पेश किया गया था। जहां उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 22 फरवरी तक थी। ईडी ने सोरेन से तेरह दिनों तक पूछताछ की। 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें ईडी ने रिमांड पर ले लिया था। और 3 फरवरी से पूछताछ शुरू की थी। उनकी रिमांड की अवधि दो बार बढ़ाई गई थी। हेमंत सोरेन को रांची के बरियातू में एक भूमि घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उनसे उस जमीन के स्वामित्व, उनके दिल्ली स्थित आवास से बीएमडब्ल्यू कार की बरामदगी और करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट के बारे में पूछताछ की गई है। ईडी ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया है, कि वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने इनकार किया कि जमीन उनके कब्जे में है। पीएमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी ने बताया कि पूछताछ के दौरान हेमंत सोरेन के सामने बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के मोबाइल से मिले 8.46 एकड़ जमीन के साक्ष्य को रखा गया।
Newsdesk