Bhagwant Mann News: कांग्रेस नेताओं पर भड़के पंजाब के सीएम बोले- आपको कभी सोनिया, राहुल ने पास बिठाया हो तो बताएं
Bhagwant Mann News: कांग्रेस नेताओं पर भड़के पंजाब के सीएम बोले- आपको कभी सोनिया, राहुल ने पास बिठाया हो तो बताएं
चंडीगढ़।Punjab News: लोकसभा चुनाव के आते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली,गुजरात और हरियाणा में हाथ मिलाया है। यहां दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो गया है। लेकिन इसके बाद भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेस नेताओं पर जमकर भड़क गए हैं। कांग्रेस पर हमला बोल दिया। उन्होंने यह तक कह दिया कि कोई ऐसा नेता हो तो बताएं जिसे सोनिया और राहुल गांधी ने पास में कभी बिठाया हो। आपको बता दें कि
पंजाब सीएम ने कहा...
पंजाब में चल रहे बजट पर चर्चा के दौरान विधानसभा में इसपर जमकर हंगामा हुआ है। पंजाब सीएम ने कहा..राहुल गांधी और सोनिया गांधी किसके साथ बैठते हैं? मेरे साथ। क्या आप कभी उनके साथ बैठे हैं? एक तरफ आप हमारे साथ सीट शेयरिंग पर समझौते कर रहे हैं। जाओ उन्हें (सोनिया और राहुल गांधी) से कह दो कि हमें कुरुक्षेत्र, दिल्ली और गुजरात की सीटें न दें। इस पूरी चर्चा के दौरान मान और कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच जमकर बहस हुई।
जानिए क्या था विवाद की कारण
बजट पर चर्चा से पहले सीएम मान ने राज्यपाल को एक लिफाफा सौंपा था। जिसमें ताला-चाबी थे। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि विपक्ष को अंदर बंद कर दें।ताकि वे चर्चा के दौरान भाग न जाएं। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच बहस का दौर शुरू हो गया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाजवा ने कहा..सीएम भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस सुनना नहीं जानती, इसलिए विधानसभा के दरवाजे अंदर से बंद कर लेने चाहिए. क्या हम मजदूर हैं? कि कांग्रेस को सुनना नहीं आता। हमने इतना कमजोर स्पीकर नहीं देखा। सीएम ने सभी के लिए अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया था।जब बहस हो रही थी। तब मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा कि क्या मैं उनके खिलाफ चुनाव में खड़ा हो सकता हूं। मैंने उन्हें कहा कि वह पंजाब में जहां से भी चुनाव लड़ेंगे। वहां उनके खिलाफ मैं खड़ा हो जाऊंगा। मैंने उनकी चुनौती को खुलकर स्वीकार किया।
Newsdesk