Hockey: हॉकी खिलाड़ी वरुण ने एफआईएच प्रो हॉकी लीग से नाम वापस लिया
Hockey: हॉकी खिलाड़ी वरुण ने एफआईएच प्रो हॉकी लीग से नाम वापस लिया
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार ने एफआईएच प्रो हॉकी लीग से नाम वापस ले लिया है। वरुण पर एक महिला ने बलात्कार के आरोप लगाये हैं। वहीं वरुण का कहना है कि ये उसके खिलाफ साजिश है। उसपर ये आरोप पैसे वसूलने के लिए लगाये गये हैं। इस खिलाड़ी का कहना है कि वह इस मामले में कानूनी विकल्प तलाश रहा है, क्योंकि इससे उसकी छवि खराब हुई है। वहीं हॉकी इंडिया ने भी अवकाश दे दिया है। इस खिलाड़ी ने कहा था कि आरोप लगाये जाने के बाद से ही वह मानसिक रुप से परेशान है और खेल पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। इस घटना से उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इससे पहले एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब वरुण ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया, इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने वरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वरुण ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को लिखे पत्र में दावा किया है कि उनके खिलाफ दर्ज की गई शिकायत झूठी है। वरुण ने कहा कि वह इन आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे क्योंकि ये गलत है।
Newsdesk