Delhi Protest: जंतर-मंतर पर केरल के CM पिनरई विजयन का धरना, क्या है मामला?

Delhi Protest: जंतर-मंतर पर केरल के CM पिनरई विजयन का धरना, क्या है मामला?

Delhi Protest: जंतर-मंतर पर केरल के CM पिनरई विजयन का धरना, क्या है मामला?

नई दिल्ली।Pinarayi Vijayan Protest: आज दिल्ली में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन धरना देने जा रहे हैं। इस धरने का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की नीतियों और केरल के साथ भेदभाव के खिलाफ है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस धरने में शामिल होंगे। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी धरने में हिस्सा लेंगे। पिनाराई विजयन का कहना है, कि केंद्र की सरकार केरल के साथ अन्याय कर रही है और राज्य को उसके विकास में बाधित कर रही है। उनका मानना है कि केंद्र की सरकार गैर-एनडीए राज्यों की अनदेखी कर देश को कमजोर कर रही है। धरने का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। जो इस समय खतरे में हैं।

केरल सीएम का क्या है आरोप?

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने अपने आरोप में कहा है। कि उनकी सरकार राज्यों के अस्तित्व को बचाने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आगे कहा है, "इस संघर्ष का उद्देश्य किसी पर विजय प्राप्त करना नहीं है, बल्कि हम वह हासिल करना चाहते हैं जिसके हम हकदार हैं, और यह आत्मसमर्पण के बजाय होना चाहिए। हमें विश्वास है, कि पूरा देश केरल के साथ इस विरोध का समर्थन करेगा।

पिनराई विजयन की यह है मांग?

पिनराई विजयन की मांग है, कि केंद्र संविधान के नियमों के मुताबिक राज्य को पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए। उन्हें लगता है कि केंद्र सरकार को राज्यों को उनके विकास के लिए आवश्यक आर्थिक समर्थन प्रदान करना चाहिए। पूरे मंत्रिमंडल के साथ, वे प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांग को सामने रखेंगे। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने अरविंद केजरीवाल जैसे कई मित्रदलों को भी धरने में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।