Shiv Samman Award: मोदी को ‘शिवसम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Shiv Samman Award: मोदी को ‘शिवसम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Shiv Samman Award: मोदी को ‘शिवसम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

सतारा।Shiv Samman Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज के शाही परिवार एवं सतारा जिले के शिवभक्त की ओर से ‘शिवसम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
सांसद उदयनराजे भोसले ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का शाही परिवार पहली बार यह ‘शिवसम्मान’ पुरस्कार प्रदान कर रहा है और श्री मोदी को पहले पुरस्कार के लिए चुना गया है। बयान के मुताबिक सतारा के सैनिक स्कूल मैदान में ‘शिव जयंती’ के दिन 19 फरवरी को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री को पुरस्कार के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक ‘राजमुद्रा’, एक तैल चित्र और एक तलवार प्रदान की जायेगी।