Budget 2024: बजट से उत्साह, कंपनियां कुछ महीनों में अपना निवेश बढ़ाएंगी

Budget 2024 : बजट से उत्साह, कंपनियां कुछ महीनों में अपना निवेश बढ़ाएंगी

Budget 2024: बजट से उत्साह, कंपनियां कुछ महीनों में अपना निवेश बढ़ाएंगी

नई दिल्ली।Budget 2024: केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में अर्थव्यवस्था की आगे की जो तस्वीर स्पष्ट की है, उससे भ‎विष्य में खपत अच्छी-खासी बढ़ने की संभावना है। यही देखकर कंपनियां भी अगले कुछ महीनों में अपना निवेश बढ़ाने पर ‎विचार कर रही हैं। अंतरिम बजट आने के बाद 12 कंपनी प्रमुखों ने अपनी तैयारी बताई। उनमें से 66.67 फीसदी नई क्षमता तैयार करने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि अंतरिम बजट में साफ संकेत है कि सरकार से ठेके और ऑर्डर मिलेंगे। 75 फीसदी प्र‎तिभा‎गियों को लगता है कि खपत बढ़ेगी मगर 25 फीसदी प्रतिभागियों को अगले कुछ महीनों में खपत मांग बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के अपने अंतरिम बजट में बुनियादी ढांचे पर व्यय 11.1 फीसदी बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की है। इसके बाद माना जा रहा है कि ज्यादातर नया निवेश बुनियादी ढांचा कंपनियां ही करेंगी। इन कंपनियों को रेल, मेट्रो, सड़क और राजमार्ग के साथ वर्तमान और नई हवाई अड्डा कंपनियों से बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। एक बड़ी कंपनी के सीईओ ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा ‎कि इससे यह भी पता चलता है कि जुलाई में पूर्ण बजट कैसा रहेगा। बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय काफी बढ़ाया गया है,और कुल खर्च बढ़ाकर 11.1 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। वित्त वर्ष 2024 के संभावित खर्च की बात करें तो यह करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये बैठेगा। इस लिहाज से वास्तविक बढ़ोतरी करीब 17 फीसदी दिखती है, जिससे देसी बाजार में जबरदस्त मांग पैदा होने के साथ ही निजी निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा भी मिलेगा।