Bigg Boss 17: सलमान खान के शो को इस बार नहीं मिला एक्सटेंशन, जानिए किस दिन होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले
Bigg Boss 17: सलमान खान के शो को इस बार नहीं मिला एक्सटेंशन, जानिए किस दिन होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले
Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के शो बिग-बॉस के शो को एक्सटेंशन नहीं मिल रहा है क्योंकि "डांस दीवाने" शो को लेकर डेट सामने आ गई है। फैंस कह रहे हैं कि बोरिंग सीजन खत्म होना अच्छा है। इसकी रेटिंग्स भी बहुत गिर गई है।
बिग बॉस 17 इस बार तय समय 15 हफ्ते के बाद खत्म हो जाएगा, और इसे कोई एक्सटेंशन नहीं मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में बिग बॉस 13 और बिग बॉस 16 ऐसे सीजन रहे जो बेहतरीन टीआरपी के कारण पांच हफ्ते आगे बढ़ गए थे। हालांकि इस सीजन की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कई कारणों से फ्लॉप हो गया है।
सलमान खान के शो को इस बार एक्सटेंशन नहीं मिला है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। इसी दिन मुनव्वर फारुकी का जन्मदिन भी है, और कई लोग मानते हैं कि उन्हीं को ट्रॉफी मिलेगी। इस बार बिग बॉस 17 के टॉप फाइव में जगह बनाने में मुनव्वर फारुकी का बड़ा योगदान होने की संभावना है।
Newsdesk