Ayodhya: अयोध्या में प्रभु श्रीराम के स्वागत को लेकर संपूर्ण देश राममय: पीएम मोदी
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के स्वागत को लेकर संपूर्ण देश राममय: पीएम मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के स्वागत के पावन अवसर पर लोग अपनी भावनाओं को विभिन्न रूपों में व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, कि पूरे देश में उत्साह है। और भक्त इस शुभ दिन पर राम लला की भक्ति में लीन हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस दौरान भगवान श्रीराम को समर्पित हंसराज रघुवंशी का भजन भी साझा किया। इस भजन को पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से शेयर की है।
साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, "अयोध्या में प्रभु श्रीराम के स्वागत को लेकर संपूर्ण देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए विभिन्न प्रकार से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्रीराम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनें।"
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर राम भजन का एक लिंक भी साझा किया है और लोगों से राम भजन को सुनने की अपील की है।
Newsdesk