मुंबई स्कूल बम धमाका: दो अंतरराष्ट्रीय स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली, पुलिस जांच कर रही है

मुंबई स्कूल बम धमाका: दो अंतरराष्ट्रीय स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली, पुलिस जांच कर रही है

आज, 16 जून को मुंबई पुलिस ने बताया कि शहर के दो स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं. जी हाँ और साथ ही जिन दो स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, उनकी पहचान कनकिया इंटरनेशनल स्कूल (Kanakia International School) और रयान इंटरनेशनल स्कूल (Ryan International School) के रूप में की गई है.वही दूसरी तरफ  मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने ईमेल के ज़रिए बताया कि दोनों स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. 

पर उसके साथ ही  मुंबई पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. मुंबई पुलिस ने कहा, "एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस इस ईमेल को भेजने वाले का पता लगा रही है.