हाथरस: पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागा ड्राइवर, नोजल भी साथ ले गया
हाथरस, उत्तर प्रदेश:
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बेहद अजीब और हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। यहां गढ़ी जैनी, जलेसर रोड स्थित श्री बालाजी फ्यूल स्टेशन पर एक युवक पेट्रोल भरवाने के बहाने अपनी कार लेकर आया, लेकिन न केवल बिना भुगतान किए भाग गया, बल्कि पेट्रोल भरने वाला नोजल भी कार में ही उखाड़कर ले गया।
3000 रुपये का पेट्रोल भरवाया
पेट्रोल पंप कर्मियों के मुताबिक, युवक ने कार की टंकी फुल भरवाने को कहा,'इसके बाद करीब 31.77 लीटर पेट्रोल डलवाया, जिसकी कीमत लगभग 3000 रूपए थी. जैसे ही पेट्रोल भरना खत्म हुआ, उसने अचानक गाड़ी स्टार्ट की और नोजल समेत कार लेकर भाग गया.इस पूरी घटना ने पंप कर्मचारियों को हक्का-बक्का कर दिया. किसी को समझ नहीं आया कि इतनी बड़ी चोरी दिनदहाड़े कैसे हो सकती है. उन्होंने तुरंत स्थानीय कोतवाली हाथरस गेट को सूचना दी.
पुलिस ने शुरू की खोजबीन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भागती कार का पीछा भी किया. हालांकि, चालक पकड़ में नहीं आया.तलाश के दौरान करीब दो किलोमीटर आगे पेट्रोल नोजल सड़क किनारे पड़ा मिला, लेकिन कार और युवक का कुछ पता नहीं चला.
सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
घटना के दौरान की सारी गतिविधियां पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं. फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि कैसे युवक नोजल के साथ कार लेकर भागता है. पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर युवक और वाहन की पहचान में जुटी हुई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @jmdnewsflash नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
news desk MPcg