एमपी में गर्मी का कहर, खजुराहो 47.4°C के साथ सबसे गर्म शहर
भोपाल। मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के कई शहर भट्ठी की तरह तप रहे हैं और तेज धूप ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म रहे।
Khajuraho प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह मई महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को यहां 46.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। देशभर में खजुराहो दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि बांदा में सबसे ज्यादा 48.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी Bhopal में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। यहां पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी से इंसानों के साथ जानवर भी बेहाल हैं। Van Vihar National Park में जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शेर, बाघ और तेंदुओं के बाड़ों में कूलर, पर्दे और ग्रीन नेट लगाए गए हैं। वहीं पानी की होद लगातार भरी जा रही है, ताकि जानवर गर्मी से राहत पा सकें।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। सतना, रीवा, मैहर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिलों में लू को लेकर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने मोबाइल संदेश भेजकर लोगों से सावधानी बरतने और धूप से बचने की अपील की है।
news desk MPcg