सोना-चांदी में बड़ी गिरावट Gold ₹18 हजार और Silver ₹1.20 लाख टूटा, निवेशकों में बढ़ी हलचल

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट Gold ₹18 हजार और Silver ₹1.20 लाख टूटा, निवेशकों में बढ़ी हलचल

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हाई से टूटी कीमतें, निवेशकों और खरीदारों की बढ़ी चिंता सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,246 रुपए सस्ता होकर ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में भारी गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव ₹4,887 टूटकर ₹2.66 लाख प्रति किलो रह गया।

ऑलटाइम हाई से भारी गिरावट

चांदी ₹1.20 लाख और सोना ₹18 हजार तक टूटा इस साल जनवरी में सोना और चांदी दोनों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। सोना 29 जनवरी 2026 को ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। वहीं चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी।

लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹18 हजार सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह ₹1.20 लाख तक टूट चुकी है।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली से भोपाल तक कीमतों में नरमीआज दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,59,040 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई और कोलकाता में इसका भाव ₹1,58,890 दर्ज किया गया। भोपाल, पटना और अहमदाबाद में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

आखिर क्यों टूट रहे दाम

निवेशक ‘कैश’ बचाने में जुटे विशेषज्ञों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक फिलहाल कैश सुरक्षित रखना चाहते हैं। इसी वजह से बड़े निवेशक सोना-चांदी बेचकर मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ी और कीमतें नीचे आ गईं।

खरीदारी करने वालों के लिए मौका

सस्ता हुआ गोल्ड, लेकिन सावधानी जरूरी विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग शादी या निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि खरीदते समय BIS हॉलमार्क और सही रेट जरूर जांचना चाहिए।