राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों के लिए बड़ा अवसर 5 जुलाई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, इंजीनियरिंग, विज्ञान और कला संकाय के शिक्षक शामिल हो सकते हैं

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के लिए इस वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई

जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया www.awards.gov.in पोर्टल के जरिए पूरी की जा सकती है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई है। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

 विभिन्न विषयों के शिक्षक कर सकते हैं आवेदन

यह पुरस्कार विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और पॉलिटेक्निक जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए है। इसमें इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, विज्ञान, गणित, चिकित्सा, फार्मेसी, कला, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, विधि अध्ययन, वाणिज्य और प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों के शिक्षक शामिल हो सकते हैं।

 न्यूनतम 5 वर्ष का शिक्षण अनुभव अनिवार्य

आवेदन के लिए न्यूनतम 5 वर्षों का शिक्षण अनुभव होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में शिक्षण गुणवत्ता, नवाचार, अनुसंधान कार्य और छात्रों पर प्रभाव जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा।

 शिक्षकों के लिए सम्मान और प्रेरणा का अवसर

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। यह पुरस्कार हर वर्ष उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है।