पाक जासूस इकबाल भट्टी पर गंभीर आरोप, पंजाब और पश्चिमी यूपी में स्लीपर सेल तैयार करने का खुलासा
जानकारी के अनुसार इकबाल भट्टी पर आरोप है कि वह लंबे समय से युवाओं को जोड़कर एक स्लीपर सेल नेटवर्क तैयार कर रहा है। इस नेटवर्क का उपयोग संवेदनशील स्थानों पर हमले की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
गैंगस्टरों के संपर्क में होने की आशंका
रिपोर्ट के मुताबिक यह भी दावा किया गया है कि कुछ गैंगस्टर नेटवर्क के जरिए युवाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें गलत गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। विभिन्न राज्यों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार इकबाल भट्टी को पहले भी पंजाब में सेना से जुड़े संवेदनशील इलाकों की रेकी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है और वह लंबे समय तक जेल में रहा है।
जांच जारी, कई राज्यों में निगरानी
फिलहाल इस पूरे मामले में जांच जारी है और पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख रही हैं।
news desk MPcg