चुनाव प्रचार के बीच सोमवार को मंडी के भीमाकाली मंदिर पहुंची BJP उम्मीद्वार कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी उम्मीद्वार कंगना रनौत आज पूजा अर्चना करने भीमाकाली मंदिर पहुंची

चुनाव प्रचार के बीच सोमवार को मंडी के भीमाकाली मंदिर पहुंची BJP उम्मीद्वार  कंगना रनौत

  कंगना रनौत को बीजेपी ने जब से हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है. उसके बाद से कंगना रनौत चुनाव प्रचार में जुट गई है. 
 उसी  बीच उन्हें आज मंडी के भीमाकाली मंदिर में देखा गया,जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की. मंदिर में पूजा अर्चना करते सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है.जिसमे उन्हें हाथ जोड़ कर पूजा करता देखा जा रहा है.

आपको बता दे कुछ दिन पहले कंगना ने एक रोड शो भी किया था  जिसमें लोगों की भीड़ नजर आई. कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं कि क्या भीड़ उमड़ी है, कितने लोग आए हैं और कितने लोग  गर्वित हैं कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी को रिप्रजेंट करेगी।
कंगना रनौत ने आगे कहा कि विकास हमारा सबसे अहम मुद्दा है और हमारे लीडर नरेंद्र मोदी हमें जिस तरह से गाइड करेंगे, हम उसमें कोई कमी नही छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे मंडी की जनता दिखा देगी कि हम लोगों के दिल  में क्या है