PM Fasal Bima Yojana: फसल बीमा योजना के तहत 23 करोड़ किसानों के दावों का भुगतान हुआ

PM Fasal Bima Yojana: फसल बीमा योजना के तहत 23 करोड़ किसानों के दावों का भुगतान हुआ

PM Fasal Bima Yojana: फसल बीमा योजना के तहत 23 करोड़ किसानों के दावों का भुगतान हुआ

नयी दिल्ली।PM Fasal Bima Yojana: पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 56 करोड़ 80 लाख किसानों ने अपने आवेदन पंजीकृत कराए और इसके अधिकांश यानी 23 करोड़ 22 लाख से अधिक किसानों को उनके दावों का भुगतान किया गया।आपको बता दें कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस अवधि में किसानों ने करीब 31,139 करोड़ रुपये का प्रीमियम भुगतान किया। जिसके आधार पर उन्हें 1,55,977 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान दावे के रूप में मिला। इस तरह प्रत्येक 100 रुपये के प्रीमियम के लिए किसानों को लगभग 500 का क्लेम मिल रहा है।

PM-Fasal-Bima-Yojana-kisan-02

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मांग पर आधारित है। 2021-22 और 2022-23 के दौरान किसानों की आवेदनों की संख्या में 33.4 प्रतिशत और 41 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा 2023-24 के दौरान योजना में नामांकित किसानों की संख्या में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

PM-Fasal-Bima-Yojana-kisan-04

2023-24 वर्ष में योजना में बीमित कुल किसानों में से 42 प्रतिशत गैर-ऋणी किसान हैं।

PM-Fasal-Bima-Yojana-kisan-03

यह योजना 2016 में शुरू की गई थी। प्रीमियम के मामले में यह वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी बीमा योजना है। यह योजना किसानों कोअप्रत्याशित घटनाओं से होने वाली फसल हानि या क्षति से सुरक्षा प्रदान करती है। आपको बता दें कि इस योजना के लिए राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को कोई आवंटन या धनराशि नहीं दी जाती है। 

PM-Fasal-Bima-Yojana-kisan-01