Mallikarjun Kharge Security: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिली Z प्लस सुरक्षा...जाने क्यों
Mallikarjun Kharge Security: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिली Z प्लस सुरक्षा...जाने क्यों
Mallikarjun Kharge Security: हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा को बढ़ाया गया है।खरगे को गृह मंत्रालय द्वारा अर्धसैनिक बल वाली जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। इस निर्णय का आधार आईबी की थ्रेड परसेप्शन रिपोर्ट है।जिसके कारण यह सिक्योंरिटी दी जा रही है।अब सीआरपीएफ के कुल 58 कमांडो 24 घंटे मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष को अब पूरे देश में Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
क्या होती है जेड प्लस सुरक्षा?
सभी ने अक्सर ज़ेड प्लस सिक्योरिटी शब्द सुना होगा, खासकर किसी नेता या राजनेता के दौरे के समय सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा चाक-चौबंद की जाती है। उस वक्त एक्स, वाई, जे़ड और ज़ेड प्लस सिक्योरिटी के साथ उन्हें रखा जाता है। बता दें कि राजनेताओं और बड़े अधिकारियों की सेफटी को देखते हुए 4 तरह की सुरक्षा मुहैया कराई जाती है. जिनमें X, Y, Z और Z प्लस कैटेगरी होती है. इनमें सबसे बड़ी सुरक्षा Z प्लस होती है। यह ज्यादातर केंद्र सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री, न्यायाधीश, मशहूर राजनेता व बड़े ब्यूरोक्रेट्स को दी जाती है। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। जेड प्लस सुरक्षा में आम तौर पर 55 जवान होते हैं, जिनमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और पुलिस के जवान शामिल होते हैं। इन्हें सभी अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जाता है। हर सदस्य मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध कौशल में माहिर होता है।
Newsdesk