Modi visit asam: पीएम 8-9 मार्च को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे

Modi visit asam: पीएम 8-9 मार्च को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे

Modi visit asam: पीएम 8-9 मार्च को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे

गुवाहाटी।Modi visit asam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 मार्च को असम का दौरा करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री आठ मार्च को काजीरंगा में रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही मोदी नौ मार्च को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे।मोदी पहली बार काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने कभी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा नहीं किया है। बाद में मोदी जोरहाट के होल्लांगापार में लाचित बोरफुकन स्मारक और बीर लाचित की सबसे बड़ी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। इसके बाद दोपहर में मोदी जोरहाट में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।