विनेश फोगाट : पेरिस ओलम्पिक में गोल्ड से चुकी, 100 ग्राम अधिक वजन होने से फाइनल में हुई 'डिसक्वालीफाई'

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी थीं। पूरा देश गोल्ड मेडल की राह देख रहा था, लेकिन अंतिम मैच से तकरीबन 10 घंटे पहले खबर आई कि विनेश फोगाट को ओलंपिक से डिस्क्वालीफाई कर दिया

विनेश फोगाट : पेरिस ओलम्पिक में गोल्ड से चुकी, 100 ग्राम अधिक वजन होने से फाइनल में हुई 'डिसक्वालीफाई'

Citytoday : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को बड़ा झटका लगा है।  महिला कुश्ती प्रतियोगिता की 50 किलोग्राम कैटेगिरी के फाइनल में जगह बनाने वाली विनेश फोगाट  को 'डिसक्वालीफाई' कर दिया गया है।  विनेश से भारतीयों गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और उन्हें आज देर रात अपना गोल्ड मैच खेलना था, लेकिन अब 'डिसक्वालीफाई' हो चुकी हैं, जिसकी वजह से अब वह रजत पदक के लिए भी पात्र नहीं होंगी। दरअसल,  उनका वजन इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में 100 ग्राम अधिक वजन पाया गया है। जिससे गोल्ड मैडल का सपना पूरा नहीं हो पाया।  विनेश,  देर रात 12:30 बजे (08 अगस्त) को फाइनल मुकाबला खेलना था और फाइनल मैच में विनेश की भिड़ंत युनाइटेड स्टेट्स की सारा एन हिल्डेब्रांट से होनी थी। 

पूरी रात वजन कम करने में जुटी रहीं विनेश :

खबरों के मुताबिक इसके बाद विनेश ने पूरी रात मेहनत की। उन्होंने जॉगिंग, साइकिलिंग से लेकर स्किपिंग तक वो सब कुछ किया जिससे 2 किलो अतिरिक्त वजन को घटाया जा सके। लेकिन जब फाइनल के दिन उनका वजन हुआ तो वो लाख कोशिशों के बाद भी 100 ग्राम से चूक गईं। जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम ने  ओलंपिक अधिकारियों से बहुत अनुरोध किया कि फाइनल में अभी समय है और उन्हें कुछ समय दिया जाना चाहिए ताकि वे मैच से पहले 100 ग्राम वजन कम कर सकें।  लेकिन अधिकारियों ने सख्त रवैया अपनाते हुए विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश को बताया  भारत का गौरव :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पहलवान विनेश फोगट के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें भारत का गौरव और प्रेरणास्त्रोत बताया। एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में मोदी ने लिखा, "विनेश, आप चैम्पियनों के बीच चैम्पियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हो। आज के झटके से दुख हुआ है। काश मैं शब्दों में व्यक्त कर पाता कि मैं कितना मायूस हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप मजबूती से वापसी करोगी। चुनौतियों का सामना करना आपके स्वभाव में है। हम सभी आपके साथ हैं।"