UPSC IES/ISS नोटिफिकेशन जारी:आज से आवेदन शुरू, 4 मार्च तक कर सकेंगे अप्लाई; 11 मार्च तक खुलेगी करेक्शन विंडो

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के पदों पर भर्ती के लिए 12 फरवरी 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट्स आज यानी 13 फरवरी से UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 मार्च होगी। इसके लिए करेक्शन विंडो 5 मार्च से 11 मार्च तक खुली रहेगी।

1 / 1

1.

आवेदन की तारीखें:

  • आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2025
  • लास्ट डेट: 4 मार्च 2025
  • करेक्शन विंडो: 5 मार्च से 11 मार्च, 2025

पोस्ट : 47

  • इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES): 12
  • इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS): 35

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES): इकोनॉमिक्स, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस एप्लाइड इकोनॉमिक्स या इकोनोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS): स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स स्टैटिस्टिक्स या एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री।

ऐसे करें आवेदन:

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर IES/ISS 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल्स भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म भरें और फीस पे करें।
  • कॉपी डाउनलोड करें। रिकॉर्ड के लिए उसका प्रिंट आउट रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट

भारतीय सरकार में सेंट्रल गवर्नमेंट के ग्रुप ए एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) हैं। ये सर्विस इकोनॉमिक कंट्रोल और पॉलिसी कंट्रोल के लिए जरूरी हैं।

 ISS को अन्य मिनिस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट की नौकरियों को मिलाकर बनाया गया था, जबकि IES को इकोनॉमिक पॉलिसी को डेवलप करने और उन्हें अप्लाई करने के लिए बनाया गया था।