"किलोकरी गांव के मंदिर में पुजारियों ने केजरीवाल की जीत के लिए की प्रार्थना"
"किलोकरी गांव के मंदिर में पुजारियों ने केजरीवाल की जीत के लिए की प्रार्थना"
जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र के किलोकरी गांव में स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में आज विभिन्न मंदिरों के पुजारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आगामी चुनाव में जीत की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर पुजारियों ने यज्ञ और हवन का आयोजन किया और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व को आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।
पुजारियों का कहना है कि उन्होंने यह प्रार्थना दिल्ली की जनता के हित और राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए की है। इसके साथ ही मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी चुनाव में मुख्यमंत्री के लिए शुभकामनाएं दीं।