महाकुंभ में विवादित बयान पर शहडोल कोर्ट ने धीरेंद्र शास्त्री को किया तलब

शहडोल की कोर्ट ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को एक बयान के मामले में तलब किया है। महाकुंभ 2025 के दौरान दिए बयान में शास्त्री ने कहा था कि जो महाकुंभ में नहीं आएगा, वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा। इस बयान को लेकर अधिवक्ता संदीप तिवारी ने आपत्ति जताई और कोर्ट में परिवाद दायर किया।

महाकुंभ में विवादित बयान पर शहडोल कोर्ट ने धीरेंद्र शास्त्री को किया तलब

मध्य प्रदेश के शहडोल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान उनके द्वारा दिए गए एक कथित विवादित बयान को लेकर शहडोल की स्थानीय अदालत ने उन्हें तलब किया है। कोर्ट ने इस मामले में शास्त्री को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सूत्रों के अनुसार, शास्त्री का बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला माना गया, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। शहडोल कोर्ट ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार कर ली है। मामले की अगली सुनवाई जल्द ही निर्धारित की जाएगी, जिसमें शास्त्री को अपना पक्ष रखना होगा।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि उनके बयानों को गलत संदर्भ में पेश किया जाता है, जबकि आलोचक उन्हें सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाते हैं।

इन सब बातो के चलते कोर्ट का फैसला क्या होगा, यह देखना बाकी है।