ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को किया ध्वस्त, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला झूठ का पर्दाफाश
भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के सरगोधा और रहीम यार खान जैसे प्रमुख हवाई अड्डों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद सैटेलाइट तस्वीरों में 6-9 मीटर चौड़े गड्ढे दिखाई दिए। पाकिस्तान ने अपने नुकसान को छिपाने की कोशिश की, लेकिन 11 दिन बाद रनवे की मरम्मत पूरी होने की पुष्टि हुई। शहबाज़ शरीफ और आसिम मुनीर की झूठी जीत की घोषणा को सैटेलाइट तस्वीरों ने बेनकाब कर दिया।
पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिस तरह से पाकिस्तान को तबाड़तोड़ हमलों से दहला दिया, वो शहबाज़ शरीफ और आसिम मुनीर अच्छी तरह से जानते हैं। वो बात अलग है कि वो इसे नकारते हुए पाकिस्तान अपनी झूठी जांबाज़ी के किस्से सुना रहा है। अब तो सैटेलाइट तस्वीरें भी इस बार की पुष्टि कर रही हैं कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों की कब्र खोद दी थी। पाकिस्तान एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर में हुए अपने नुकसान पर पर्दे डाल रहा है, वहीं दिन गुजरने के साथ-साथ उसका झूठ खुलता जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण ठिकाने को यूं धुआं-धुआं कर डाला कि उसे संभलने में 11 दिन का वक्त लग गया। अब भी बेशर्म पाकिस्तान और उसके फेल्ड मार्शल अगर ये कहें कि उन्होंने जीत हासिल की है, "तो इससे बड़ा झूठ और क्या होगा?"
नुकसान के बाद भी पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख को इस ऑपरेशन के बाद प्रमोशन दे दी गई। आसिम मुनीर को भले ही फील्ड मार्शल बनाकर पाकिस्तान उसे सम्मान दे रहा है लेकिन उसके फेल्ड ऑपरेशन की तस्वीरों को दुनिया कैसे नकारेगी। बिना किसी सबूत के पाकिस्तानी सेनाओं ने अपनी जीत घोषित कर दी और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ सीज़फायर के डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया कहते नहीं थक रहे। आखिरकार पाकिस्तान की जान तो उन्होंने ही बचाई है।
11 दिन में भरे गए गड्डे
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 10 मई को रगोधा और रहीम यार खान हवाई अड्डों पर वायुसेना ने जो सटीक हमले किए, उसे पाकिस्तान झेल नहीं पाया। हमले के 11 दिन बीत जाने के बाद जाकर बड़े-बड़े गड्ढों को भरा जा सका है और दोनों पाकिस्तानी हवाई ठिकाने फंक्शनल हो चुके हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से पुष्टि होती है कि पाकिस्तान के सरगोधा और रहीम यार खान हवाई अड्डों पर रनवे की मरम्मत पूरी हो चुकी है।
6-9 मीटर चौड़े गड्ढे देखे गए थे
ऑपरेशन सिंदूर के तहत इसके तहत सटीक और सधे हुए हमलों में वायुसेना ने पाकिस्तान के सरगोधा, रहीम यार खान, नूर खान, जैकोबाबाद, भोलारी जैसे प्रमुख हवाई अड्डों को भारी नुकसान पहुंचाया था। मैक्सार टेक्नोलॉजीज और अन्य स्रोतों से प्राप्त सैटेलाइट तस्वीरों में हमलों के तुरंत बाद रनवे पर बड़े गड्ढे दिखाई दिए थे। रहीम यार खान में, जो शेख जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ साझा रनवे है, 6-9 मीटर चौड़े गड्ढे देखे गए, जिसके कारण यह रनवे पूरी तरह से अक्षम हो गया था। वहीं सरगोधा, जो पाकिस्तानी वायुसेना का एक महत्वपूर्ण ठिकाना है और जहां एफ-16 और जेएफ-17 जैसे उन्नत लड़ाकू विमान तैनात हैं, वहां भी रनवे के चौराहे के पास दो बड़े गड्ढे बन गए थे।
news desk MPcg