115वें स्थापना दिवस पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अनोखी पहल - स्वस्थ रहे–फिट रहे’ का संदेश: सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वॉकथॉन में दिखा उत्साह
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के गौरवशाली 115 वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 15 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2025 तक बैंक द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन कर रहा है
1. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 115वें स्थापना दिवस पर आयोजित की भव्य वॉकथॉन
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 115वें स्थापना दिवस पर आयोजित की भव्य वॉकथॉन, ‘स्वस्थ शरीर–सशक्त समाज’ का दिया संदेश
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के गौरवशाली 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक द्वारा 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक विभिन्न सामाजिक व जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 दिसंबर 2025 को जन-स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य वॉकथॉन (Walkathon) का सफल आयोजन किया गया। वॉकथॉन की थीम “स्वस्थ रहे, फिट रहे” रही, जिसका मुख्य उद्देश्य “स्वस्थ शरीर, सशक्त समाज” का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था।
वॉकथॉन का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे आंचलिक कार्यालय परिसर से अंचल प्रमुख द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक श्री प्रमोद मिश्रा, उप अंचल प्रमुख श्री डी.के. पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रमुख श्री संजीव कुमार सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर अनुशासित ढंग से पैदल चलकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर अंचल प्रमुख श्री धीरज गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वॉकथॉन जैसे आयोजन समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही बेहतर कार्यक्षमता की नींव हैं, ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना और आपसी समन्वय को भी सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। संपूर्ण वॉकथॉन कार्यक्रम अनुशासित, प्रेरणादायी एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। स्थापना दिवस पर आयोजित यह वॉकथॉन जनहितकारी पहल के रूप में सफल रहा और समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सशक्त संदेश देने में प्रभावी सिद्ध हुआ।
news desk MPcg