कार नंबर में छुपा CM का संकेत ? विजय थलपति का वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

कार नंबर में छुपा CM का संकेत ? विजय थलपति का वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

तमिल सुपरस्टार विजय थलपति एक बार फिर सुर्खियों में हैं—लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनकी फिल्म नहीं, बल्कि उससे जुड़ा एक दिलचस्प “संयोग” है। उनकी 2024 में रिलीज़ हुई फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) का एक सीन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल क्लिप में विजय एक कार पर बैठे नजर आते हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर लिखा है—“TN 07 CM 2026”। अब जब तमिलनाडु की राजनीति में विजय की एंट्री और उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन की चर्चा जोरों पर है, लोग इस नंबर को उनके संभावित मुख्यमंत्री बनने से जोड़कर देख रहे हैं।

TN” यानी तमिलनाडु, “CM 2026” यानी मुख्यमंत्री 2026—इस नंबर प्लेट को लेकर इंटरनेट पर यूजर्स इसे महज फिल्मी डिटेल नहीं, बल्कि “भविष्यवाणी” जैसा बता रहे हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो उस समय से ही चर्चा में था, जब विजय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी और चुनाव प्रचार में जुटे थे।

हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक इसे केवल एक संयोग मान रहे हैं और फिल्मी क्रिएटिविटी का हिस्सा बता रहे हैं। लेकिन फैंस के बीच यह क्लिप एक अलग ही उत्साह पैदा कर रहा है, जहां सिनेमा और राजनीति का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह वायरल “संयोग” हकीकत में बदलता है या सिर्फ सोशल मीडिया की एक और सनसनी बनकर रह जाता है।