हमीरपुर में बड़ा हादसा, बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी, कई मजदूर फंसे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब अचानक गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है।
पिलर पर फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सूचना के अनुसार 3 मजदूर पुल के पिलर पर ही फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास कर रहा है।
रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है ताकि दबे हुए मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल
इस हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
news desk MPcg