ताऊ के लड़के ने घर छोड़ने के बहाने बहन से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
मामला उज्जैन जिले अंतर्गत थाना क्षेत्र नानाखेड़ा का है , जहाँ पर रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा ने 26 मार्च को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि चरक भवन में भर्ती भाभी को देखने गई थी। तभी देर रात लगभग 10.30 बजे बड़े पापा का लड़का हितेश उर्फ बंटी जाटवा अस्पताल आया। उसने घर छोड़ने की बात कही। रिश्ते में वह मेरा भाई लगता है जिस कारण मैं उसके साथ चली गई, लेकिन हितेश मुझे प्रगतिनगर में एक मकान पर लेकर गया , जहां ताला लगा था। उसने ताला खोला और जबरदस्ती कमरे में ले जाकर मेरे साथ जबरजस्ती गलत काम किया। उसने मुझे धमकी भी दी कि यदि किसी को मैंने बताया तो वह मुझे जान से मार देगा।
नाबालिग के साथ हुई घटना के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, धमकाने और पास्को एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर हितेश को देर रात गिरफ्तार कर लिया तथा उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है।
Newsdesk