Ayodhya Ram Temple: अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा रतलाम में बना 5 किलो का चांदी का दीपक
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा रतलाम में बना 5 किलो का चांदी का दीपक
Ayodhya Ram Temple: मध्यप्रदेश के रतलाम में तैयार किया गया 5 किलो चांदी का श्रीराम अखंड ज्योति (दीपक) को अब अयोध्या के प्रिय श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में स्थानित करने का निर्णय अखिल भारतीय श्री सीताराम नाम बैंक के व्यवस्थापक पुनीत रामदास, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष मंत्री गोपाल नृत्यदास, और श्रीराम जन्मभूमि के महासचिव चंपत राय ने लिया है। रतलाम से दीपक को लेकर पहुंचते ही सभी ने अखंड दीपक को देखकर अपनी आनंदित भावनाएं जाहिर की हैं।
आपको बता दें कि रतलाम के भक्त 5 किलो चांदी का श्रीराम अखंड ज्योति लेकर प्लेन से अयोध्या पहुंचे।और रविवार शाम को मंदिर समिति के वी व्यवस्थापकों से मिलकर उन्हें दीपक के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात, दीपक को मंदिर के गर्भगृह में स्थानित करने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण घटना के पहले ही यह स्पष्ट है ,कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में मकर संक्रांति के साथ यज्ञ पूजन की शुरुआत होगी।
इसी दौरान दीपक को प्रज्ज्वलित किया जाएगा। रतलाम से दीपक लेकर शैलेंद्र सोनी, विक्की जैन, दिनेश कुमावत, और नरेंद्र मेघानी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने संत पुनीत रामदास और चंपत राय को दीपक सौंपकर गर्भगृह में स्थानित करने के लिए तैयार किया है।
इसी तरह दूसरी धातु से भी एक प्रतिकृति बनाने का काम किया गया है, ताकि इसे म्यूजियम में संग्रहित करके उसका समर्थन किया जा सके। इस मौके पर भक्तों को 5 हजार रामलेखन की पुस्तकें भी दी गईं।
Newsdesk