बिहार के सासाराम में ट्रेन बनी आग का गोला, पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग से मचा हड़कंप, रेलवे सुरक्षा पर उठे कोई बड़े सवाल

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, रेलवे सुरक्षा पर फिर उठे सवाल बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे जंक्शन पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 53212) की एक बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कोच से तेज लपटें और घना काला धुआं उठने लगा, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही मिनटों में पूरे स्टेशन पर दहशत का माहौल बन गया।

रेलवे की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया। सूझबूझ दिखाते हुए आग लगी बोगी को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिससे आग अन्य डिब्बों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

45 मिनट में पाया गया आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

रेलवे सुरक्षा पर फिर खड़े हुए सवाल

लगातार ट्रेन में आग लगने की घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी मध्य प्रदेश के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिससे यात्रियों में चिंता और बढ़ गई है।

जांच शुरू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि असली कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने